17.7 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


spot_img

उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा Cyclone Biparjoy, गुजरात के 4600 गांवों में बिजली प्रभावित

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इस कारण राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिलों के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई है।

IMD ने जालोर और बाड़मेर के लिए “रेड” अलर्ट जारी किया है और क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है। अब आईएमडी के हालिया अपडेट में बताया गया कि राजस्थान के साथ-साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर भी इस तूफान का असर पड़ेगा। 18 जून से उत्तराखंड में बिपोरजॉय तूफान का असर पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि यह तूफान कुमाऊं के कई जिलों में ज्यादा प्रभाव डाल सकता है, जिसके चलते बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 18 जून तक बारिश और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 16 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 17 जून को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

जबकि 18 जून को प्रदेश के सभी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की चेतावनी है। वही 19 जून के लिए भी यही अलर्ट रहेगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में प्रशासन संभावित बारिश के खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर चुका है। यहां इस समय चार धाम यात्रा भी चल रही है।

इधर गुजरात में चक्रवाती तूफान ने लैंडफॉल के बाद तबाही के निशान छोड़े हैं। इसने 5,120 बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाया। 4,600 गांव बिजली से वंचित हो गए हैं। एनडीआरएफ महानिदेशक ने कहा कि बिपरजॉय के आने के बाद किसी की जान नहीं गई है। हालांकि 23 लोग विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में कच्छ के भीतरी क्षेत्रों में ताबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय राजस्थान में 16 जून देर रात प्रवेश करने से पहले ही चक्रवात की स्थिति से हटकर डीप डिपरेशन में तब्दील हो जाएगा। इससे राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का दौर दो से तीन दिन तक दिखाई देगा और 20 जून के बाद माना जा सकता है कि बिपरजाॅय राजस्थान से रवाना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही बाड़मेर, जालोर, उदयपुर के कुछ इलाके, सिरोही और पाली में देर रात या 17 जून की अल सुबह भारी से अति भारी बारिश दर्ज हो सकती है। उसके बाद बिरपजाॅय आगे की तरफ बढ़ेगा।

18 जून को यह अजमेर और जयपुर संभाग पर भी असर दिखाएगा, वहां भी कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 19 जून को जयपुर संभाग के कुछ इलाके और 20 जून को कोटा व भरतपुर संभाग में बिपरजाॅय का असर दिखाई देगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...

0
ढाका:  बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...

भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की

0
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...

अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता...

भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक...

0
लखनऊ: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के...

सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...

0
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...