26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 की मौत

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम से जा रही ट्रेन की बोगी में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह तड़के 5.15 बजे मिली थी। हादसे के वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से सिलेंडर ले जा रहे थे। इस वजह से आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकांश मृतक यूपी के रहने वाले थे। सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस कोच की बुकिंग कराई थी। इस प्राइवेट कोच में कुल 63 लोग सवार थे। वहीं घायलों को मदुरै के राजाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं रेलवे ने हादसे में हताहत हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

घटना को लेकर मुदैर कलेक्टर एमएस संगीता ने मीडिया को बताया कि सभी तीर्थयात्री यूपी के थे। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग लगने की घटना के बाद इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कोच में सवार यात्री बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...