32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

देहरादून: रक्षाबंधन पर मिठाई के लिए दून ला रहे थे 550 किलो नकली मावा, पुलिस ने ऐसे दबोचा

देहरादून: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे मे लोग खरीददरी कर रहे हैं। वही पटेलनगर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रक्षाबंधन के लिए दून लाया जा रहा 550 किलो नकली मावा पकड़ा है। मिठाई की दुकानों में इसे पहुंचाने का प्रयास कर रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मावे की कीमत करीब एक लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है।

पटेल नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि उन्हें गुरुवार शाम को सूचना मिली कि रक्षाबंधन को देखते हुए कुछ व्यक्ति उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मिलावटी मावा दून ला रहे हैं। जिसे शहर की विभिन्न दुकानों को बेचा जाएगा।सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोभाल ने सीओ सदर अनुज कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पटेलनगर पुलिस को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लालपुल के पास संदिग्ध वाहनो की चेकिंग शुरू की।

इस दौरान एक इंडिको कार को रोका गया। वाहन की तलाशी ली गई तो 10 कट्टों में रखा 550 किलो मावा बरामद हुआ। जिसके संबंध में वाहन में बैठे चालक सुनील निवासी मुजफ्फरनगर व दो अन्य व्यक्तियों गौरव निवासी मुजफ्फरनगर व नीरज निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून से सख्ती से पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने बताया कि आगामी रक्षाबंधन त्योहार के चलते मिठाई की मांग को देखते हुए वे यह नकली मावा लाए। बताया कि मुजफ्फरनगर में मिलावटी मावा तैयार किया जाता है, देहरादून में त्यौहार के चलते मावा की बहुत मांग होती है।

देहरादून में मावा हनुमान चौक, चुकखु मोहल्ला, कारगी चौक, बंजारावाला व क्लेमेनटाउन आदि क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी थी। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग से फूड सेफ्टी आफिसर मंजू कुमार व सुपरवाइजर सुंदर लाल गुप्ता को बुलाया गया। जिन्होंने मावे की शुद्धता संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा। जो कि आरोपितों के पास नहीं थे। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई और मावा के चार सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेज दिए गए। कार को सीज कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...