23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन, बदल गया दूल्हे का चेहरा, जमकर हंगामा

उधमसिंह नगर: शादी जीवन का बहुत बड़ा फैसला होता है. इसमें एक व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ अपनी पूरी जिंदगी को शेयर करता है. वैसे तो शादी के बाद एक लड़के और लड़की दोनों के जीवन में काफी बदलाव आते हैं. लेकिन एक लड़की के जीवन पर एक लड़के की तुलना में कहीं ज्यादा फर्क पड़ता है. वही अगर शादी के लिए फ़ोटो किसी और कि दिखाई जाए और फेरे किसी और के साथ लिए जाए, तो इससे बड़ा धोखा क्या होगा एक लड़की के साथ.

कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ऊधमसिंह नगर जिले से, यहां जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची और उसने अपने पति को चेहरा देखा तो वह दंग रह गई. तुरंत ही वहां से भाग निकली. मामला सितारगंज का है. यहां युवक का फोटो दिखाकर युवती की शादी तय कर दी गई थी, लेकिन बाद में युवती की शादी किसी अधेड़ से करा दी गई जो पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी. अधेड़ की पहली बीवी भी मौजूद थी. शादी के बाद जब युवती को इसकी खबर हुई तो उसने अधेड़ का घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है.

सितारगंज के एक वार्ड निवासी युवती, पड़ोसी युवक के साथ कोतवाली पहुंच गई. युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसका विवाह बरेली जिले के सेंथल गांव में एक अधेड़ से कर दिया गया. शादी के लिए उसे राजी करने के लिए एक युवक का फोटो दिखाया गया था. युवक का फोटो देखकर उसने विवाह के लिये हा कर दी, लेकिन उसका विवाह तीन बच्चों के पिता से करा दिया गया. जिस अधेड़ से उसका विवाह हुआ है उसकी पहली पत्नी भी मौजूद है. विवाह के बाद जब उसे हकीकत का पता चली तो वापस आकर वह प्रेमी के संपर्क में आ गई. लंबे समय से वह प्रेमी के संपर्क में है। अब वह प्रेमी से विवाह करना चाहती है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...