14.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

देहरादून: आई लव यू मम्मी-पापा… सॉरी, लिखकर फंदे पर झूला माता- पिता का इकलौता संतान

देहरादून: राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 12वीं के एक छात्र बरवीन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर क्षेत्र के तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में बरवीन और उसकी मां रहते थे। बताया जा रहा है कि बरवीन के पिता अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बरवीन कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। रात करीब साढ़े नौ बजे बरवीन पढ़ने के लिए अपने कमरे में चला गया। जिसके करीब आधे घंटे बाद बरवीन की मां उसे देखने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था।

मां के आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं आया। तब मां ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बरवीन पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शोर मचाने के बाद वहां अन्य लोग भी आ गाए। बरवीन अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

उसके कमरे की तलाशी ली गई तो उसने अपनी कॉपी पर आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी लिखा हुआ था। बरवीन ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।  इकलौती संतान के मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया।...

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर...

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में-चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के...

राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों...

0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव...

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के...