17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

देहरादून: हॉस्टल से निकली नौवीं की छात्रा, परिचित ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसपर पुलिस शिकंजा कस रही है। वही घर से हास्टल जाने के लिए निकली नौवीं कक्षा की छात्रा को उसका परिचित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित मूल रूप से चमोली का रहने वाला है और दून में पीजी चलाता है। राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, पीड़ित 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के हास्टल की वार्डन ने की। जिसमें बताया गया कि बीते वर्ष लाकडाउन के कारण किशोरी अपने घर चली गई थी। इस वर्ष हाल ही में विद्यालय खुलने के बाद 21 सितंबर को किशोरी वापस आई। विद्यालय आने के बाद से वह गुमसुम थी।

24 सितंबर को हास्टल वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर इसकी वजह पूछी तो किशोरी ने आप बीती बताई। किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से हास्टल के लिए निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला, जोकि उसका परिचित है। प्रमोद उसे बहला- फुसलाकर जाखन की वासु स्टेट कालोनी में अपने किराये के भवन में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी घर चली गई, मगर आरोपित के भय के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के पांचवें दिन वह हास्टल आई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जाखन से गिरफ्तार कर लिया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...