23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में यहां नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

बागेश्वर: उत्तराखंड से लगातार नदी में डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कई लोगों की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जिनमे अधिकतर बच्चे और युवा शामिल हैं। वही बागेश्‍वर जिले के कपकोट में रविवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे बह गए। एक बच्चे का शव पुलिस ने दी से बरामद कर लिया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीमें दूसरे बच्‍चे की तलाश में व्‍यापक स्‍तर रेस्‍क्‍यू अभियान चला रही हैं।

कपकोट हाइडिल के समीप सरयू नदी किनारे कुछ बच्चे घूम रहे थे। उनका नहाने का मन हुआ और वह नदी में उतर गए और देखते ही देखते दो बच्चे बह गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पहुंच गई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। सरयू नदी को कपकोट से लेकर बागेश्वर तक खंगाला जाने लगा। लेकिन बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका।

एक बजे एसडीआरएफ की टीम ने एक शव को रेस्क्यू कर लिया है जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि भयूं गांव निवासी मोहित दस वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उसके साथी छह वर्षीय सुमित पुत्र प्रकाश राम का अभी पता नहीं चल सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बहने वाले बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है। घटना लगभग साढ़े 12 बजे की है और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...