28.3 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

देहरादून: शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, मचा कोहराम

देहरादून: सियाचिन में ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण हुए हादसे में बलिदान देने वाले कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर लाया गया। हरि‍द्वार में सैन्‍य सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

उनके मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्थिव शरीर को सेना के विमान से गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। जिसके पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से जगेंद्र चौहान का पार्थिव शरीर को शाम करीब तीन बजे रुड़की एमएच पहुंचाया गया। रुड़की से बलिदानी जगेंद्र के पार्थिव शरीर को सुबह आठ बजे डोईवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया। इसके पश्चात हरिद्वार गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान आज 25 फरवरी को ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन इससे पूर्व ही ड्यूटी के दौरान हादसे में उनका निधन हो गया। उसके बाद मौसम खराबी के चलते बुधवार को उनका पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका। कल देर शाम उनका पार्थिव शरीर रुड़की एमएच पहुंचा। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल

0
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...

‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...

0
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...

LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...