16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

देहरादून: बदमाशों ने की युवक की दर्दनाक हत्या, जाने पूरा मामला

देहरादून: उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन अपराधो का ग्राफ बढ़ता ही जा रही, हालांकि पुलिस द्वारा लगातार इन अपराधों पर रोक थाम की जा रही है। वही देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी। बदमाशों ने लेमन अस्पताल के पास लूट के इरादे से युवक को चाकू मार दिया जिसके बाद युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार देर रात लेमन अस्पताल ने नजदीक एक पेट्रोल पंप के बाहर हुई है।

जनकारी के अनुसार मृतक की पहचान यूनुस के रूप में हुई है। मृतक युवक की हिमाचल के पांवटा साहेब क्षेत्र में दुकान है। युवक विकासनगर अपनी ससुराल में आया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही वह पेट्रोलपंप से पेट्रोल भरवाकर निकलने लगा तो पंप के बाहर खड़े बदमाशों ने उसे रोका और लूटने का प्रयास किया। उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए। लहूलुहान यूनुस को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...