नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद अभियान के तहत तमिलनाडु के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में नया माहौल उभर रहा है और लोग राज्य में बदलाव की उम्मीद के साथ भाजपा तथा एनडीए की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाहों तथा हवाई अड्डों से संबंधित कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं और राज्य में इन पर तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने राज्य की जनता से विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की है । श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने घुसपैठ रोकने के लिए कांटेदार तार की बाड़ लगाने के लिए 600 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई है। श्री अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर जमीन सीमा सुरक्षा बल को सौंप दी जाएंगी।
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत नामों को हटाने के लिए भाजपा की कड़ी आलोचना की। ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्धमान के रघुनाथपुर में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा में भाग लिया। उन्होंने बांकुरा जिले में भी जनसभा को संबोधित किया और रोड शो किया।
तमिलनाडु में डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी के विकास एजेंडे का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कई प्रमुख चुनावी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, छात्रों और किसानों की कल्याणकारी योजनाओं से पूरे राज्य को लाभ हुआ है।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता लगातार रैलियों में जुटे
Latest Articles
पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश
नई दिल्ली। नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...















