19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

दशहरे के दिन देहरादून का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, घर से निकलते वक्त जरूर देखें ये लिस्ट

देहरादून: विजयदशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे उत्तराखंड के साथ ही देहरादून शहर में विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि कोरोना काल के चलते इस साल पुतलों का कद कम किया है, साथ ही आतिशबाजी भी कम होगी।

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी इस साल 74वां विजयदशमी मनाएगी। 40 से 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला और लंका का दहन सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू स्कूल) के परिसर में होगा। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजन होगा।

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा आयोजन के लिए यहां रहेंगे बैरियर

मालवीय रोड (लिंक मार्ग महंत रोड पर)

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (महंत रोड पर)

पार्क रोड (लिंक मार्ग सरस्वती सोनी मार्ग पर)

नेशनल रोड (लिंक मार्ग सरस्वती सोनी मार्ग पर)

मालवीय रोड (लिंक मार्ग केशव रोड पर)

मालवीय रोड (लिंक मार्ग टंडन मार्ग पर)

पार्क रोड (मां काली मंदिर मार्ग पर)

पार्किंग व्यवस्था

सामान्य पार्किंग-मातावाला बाग, सहारनपुर रोड।

वीआईपी व अधिकारियों के वाहन-हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज की पार्किंग में।

दशहरा शोभायात्रा आज, डायवर्ट रहेगा रूट

दशहरा पर्व के अंतर्गत निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इस दौरान निर्धारित मार्ग की जगह पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक एसके सिंह ने बताया कि विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहेंगे।

दशहरा शोभायात्रा का रूट

श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार, पल्टन बाजार, बुद्धा चौक, रेसकोर्स चौक, बन्नू स्कूल (शाम तीन बजे से पांच बजे तक)।

बैरियर व्यवस्था

गुरुनानक चौक, नेगी तिराहा, पीएनबी तिराहा, बन्नू स्कूल चौक।

सामान्य पार्किंग

गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज, रेसकोर्स।

वीआईपी और अधिकारियों के वाहन की पार्किंग-बन्नू स्कूल पार्किंग।

यह रहेगी व्यवस्था

बन्नू स्कूल में दशहरा मेले के दौरान आने वाले वाहन चालक गुरुनानक चौक से पीएनबी तिराहा होते हुए गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। इसके बाद बन्नू स्कूल जाएंगे।

चारपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दोपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

बन्नू स्कूल क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के मद्देनजर आवश्यकतानुसार यातायात को रोका व डायवर्ट किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान नगर में चलने वाली अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...