नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरुवार रात आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसका फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसमें महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे आप सरकार ने रोक रखा था। पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना लागू करने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। केंद्र सरकार की 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा अब दिल्लीवालों को मिलेगी। मंजूरी के बाद योजना लागू करने की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका मसौदा सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
रेखा गुप्ता के मुताबिक, बैठक में आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसकी 14 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। विधानसभा की पहली बैठक में इसे सदन में रखा जाएगा। अभी विधानसभा की बैठक बुलाने की तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई थी। अगली कैबिनेट में इसकी तारीख तय कर ली जाएगी।
सीएम ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना पर चर्चा हुई। बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द मानक तय करेगी और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पहली कैबिनेट में योजना लागू किए जाने से जुड़े सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी सरकार है और एजेंडा हमारा है। वह हमें काम करने दें। उन्हें हमें बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक कर जल्दी पूरा करेंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत लाभार्थी को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस पांच लाख रुपये तक का उपचार मिल सकता है। योजना के तहत पंजीकृत परिवार के अलावा 70 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक, आयुष्मान को मंजूरी; CAG रिपोर्ट होगी पेश
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















