रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विवि में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की तैयार की गई मंडुआ की लस्सी और बर्फी का लुत्फ उठाया। साथ ही उन्होंने देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों का भव्य स्वागत किया और प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तमाम संस्थानों के लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई। मडुआ की लस्सी और बर्फी का स्वाद चखा। इसके बाद सीएम धामी ने दूसरे दिन के सम्मेलन का शुभारंभ किया और वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, छात्रों और किसानों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के उत्थान को लेकर गंभीर है। आज देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधार्थी, छात्र और किसान एक मंच पर एकत्रित हुए हैं। इससे किसानों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बजट में किसानों, गरीब और बेरोजगारों का ख्याल रखा गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार बिना ब्याज के तीन लाख रुपए का ऋण दे रही है, जबकि कृषि यंत्रों और एप्पल मिशन के अंतर्गत बगीचा बनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी और बेतालघाट के चाय बागानों को जैविक चाय बागानों में तब्दील कर रही है। सरकार सुगंधित खेती को भी बढ़ावा देने के लिए 6 अरोमा वैली का निर्माण कर रही है।
मुख्यमंत्री ने ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















