28.1 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

दिल्ली के सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला, रेखा सरकार का बड़ा एलान

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय बदल दिया है। अब सर्दियों में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक, जबकि नगर निगम के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ये व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए।
वर्तमान में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और नगर निगम के कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलते हैं। केवल आधे घंटे के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों वक्त भारी जाम और वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक तत्वों का स्तर तेजी से बढ़ जाता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्दियों के मौसम में दिल्ली सरकार और नगर निगम के दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का मकसद ट्रैफिक के बोझ को एक साथ सड़कों पर आने से रोकना है, जिससे वायु प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा सके। सरकार समस्या के बढ़ने का इंतजार नहीं कर सकती। पहले से समाधान पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है ये कदम प्रदूषण नियंत्रण में कारगर हो।
इस निर्णय से पहले मुख्यमंत्री ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों से स्थिति की समीक्षा की। इसमें सुझाव आए कि सर्दियों में दफ्तरों के समय में अंतर रखने से ट्रैफिक का दबाव विभाजित होगा और सड़कों पर एक साथ वाहनों की भीड़ कम होगी। इससे वायु गुणवत्ता में भी फर्क पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ये बदलाव न केवल प्रदूषण कम करेगा, बल्कि लोगों को बेहतर और साफ हवा देगा। उम्मीद है सर्दियों में प्रदूषण से राहत मिले।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...