देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। नवनीत सिंह ने 2011 में लॉन बॉल खेल की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। नवनीत सिंह लॉन बॉल में मेंस पेयर्स और मेंस फोर्स कैटेगरी में खेलते हैं।
नवनीत सिंह की शानदार उपलब्धियां
नवनीत सिंह ने गुजरात राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण और रजत पदक, गोवा राष्ट्रीय खेल में दो कांस्य पदक और उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2018 में एशियन चौंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए लॉन बॉल पुरुषों की फोर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा। उनकी इस उपलब्धि ने लॉन बॉल खेल को भारत में नई पहचान दिलाई और कई नए खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नवनीत सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की।
दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दम
Latest Articles
प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...
अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...
DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...
भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...
नई दिल्ली। भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...

















