कोपेनहेगन/वॉशिंगटन। डेनमार्क ने पिछले हफ्ते पूर्व अटलांटिक महासागर में अमेरिकी बलों को समर्थन दिया, जब उन्होंने एक तेल टैंकर को रोका। यह तेल टैंकर कथित तौर पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। एसोसिएटेड प्रेस ने डेनिश सरकार के एक अधिकारी के हवाले से मंगलवार को इसकी पुष्टि की। डेनमार्क की ओर से यह समर्थन ऐसे समय सामने आया, जब ग्रीनलैंड को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
अधिकारी को इस संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने की अनुमति नहीं थी। इसलिए उसने विस्तृत विवरण नहीं दिया कि डेनमार्क ने किस प्रकार से मदद की थी। लेकिन उन्होंने माना कि डेनमार्क ने अमेरिका की उस कार्रवाई में मदद की, जिसमें प्रतिबंधित टैंकर को जब्त करने की कोशिश की जा रही थी।
यह घटना उस समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कह रहे हैं कि उन्हें ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक बहुत ही अहम रणनीतिक इलाका है, जो आर्कटिक में स्थित है।डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने कई बार कहा है कि द्वीप बिकाऊ नहीं है और किसी को भी इस पर कब्जा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता।
अमेरिका ने वेनेजुएला के पास समुद्री मार्ग पर कई हफ्तों तक पीछा करने के बाद प्रतिबंधित तेल टैंकर को जब्त किया। इस दौरान अमेरिका ने इन जहाजों को रोकने के लिए अवरोधक भी लगाए थे। इस मामले पर अभी तक व्हाइट हाउस और पेंटागन ने टिप्पणी नहीं की है, जबकि डेनमार्क के साथ ग्रीनलैंड के मुद्दे पर गंभीर चर्चा जारी है।
डेनमार्क ने तेल टैंकर जब्त कर अमेरिका की मदद की, ग्रीनलैंड को लेकर जारी विवाद के बीच उठाया कदम
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















