26.2 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

तीरथ सरकार में पहले OSD की तैनाती, पौड़ी के जगमोहन सुंदरियाल को मिली ज़िम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पहले ओएसडी की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं. तीरथ ने राज्यसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रहे जगमोहन सुंदरियाल को अपना ओएसडी (ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया है. सुंदरियाल इससे पहले वैंकेया नायडू के ओएसडी रह चुके हैं. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा इस बाबत एसीएस राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर कहा गया है कि वर्तमान में राज्य सभा में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत जगमोहन सुंदरियाल को उनका ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) पे लेबल 15 के तहत तैनात किया जाय.

जानकारी के अनुसार जगमोहन सुंदरियाल मूल रूप से पट्टी मवालस्यूँ पौड़ी गढ़वाल के मरडा गांव के रहने वाले हैं जो चौबट्टाखाल विधान सभा क्षेत्र में पड़ता है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत से हाई स्कूल पास किया. इसके अलावा भारतीय विद्या मंदिर व डीएवी देहरादून से शिक्षा प्राप्त की. बहरहाल उनकी नियुक्ति की पुष्टि की जा रही है.

गौरतलब है  जगमोहन सुंदरियाल स्वास्थ्य मंत्रालय संबंधित एक संसदीय समिति की देखरेख कर रहे हैं.  उन्होंने एनडीए सरकार में मंत्रियों के पीएस के रूप में भी काम किया है. सबसे पहले एम.मनोहर जोशी के साथ रहे जो तब माननीय अध्यक्ष, लोक सभा बने. फिर हाल ही में वे वेंकैया नायडू में उपराष्ट्रपति बनने से पूर्व जब वे संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत रहे तब जगमोहन सुंदरियाल उनके पीएस रहे. सीएम बनने के बाद तीरथ सरकार में यह निजी स्टाफ के तौर दूसरी तैनाती है इससे पहले विजय सती को मुख्यमंत्री ने पीआरओ तैनात किया है.

ये भी पढ़ें: विचारधारा को परे रख कुम्भ में एकजुट दिखेंगे आरएसएस और सेवादल, पढ़िए खास ख़बर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...