23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां स्कूली छात्रों की बिगड़ी हालत, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भर्ती

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र बंगाण के राजकीय इंटर कालेज टिकोची में करीब 30 छात्र-छात्राओं को पीलिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत है। करीब एक सप्ताह से स्कूली छात्रों में ये लक्षण बने हुए हैं। छात्रों के आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत लगातार बनी हुई है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट से डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विद्यालय पहुंच कर बीमार बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और जांच रिपोर्ट तैयार की। डाक्टरों का कहना है कि छात्रों में पीलिया शिकायत हो सकती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का असली कारण सामने आ पाएगा। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के चिकित्सक डॉ मयंक जुवांठा ने बताया कि विद्यालय में करीब 8 बच्चों को पीलिया के लक्षण तथा 7 बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि सभी छात्रों की जांच करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सही पता चल पाएगा। फिलहाल सभी बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय में करीब 30 छात्रों ने उल्टी दस्त व अन्य लक्षणों की शिकायत की है। कहा कि जहां तक पीने के पानी से बीमार होने का सवाल है तो विद्यालय में पीने का पानी पाइप लाइन से ही आता है और सभी छात्र व शिक्षक उसी पानी को पीते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...