25.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

CM योगी और CM धामी ने सुलझाया यूपी-उत्तराखंड का 21 साल पुराना विवाद

लखनऊ: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच पिछले 21 साल से विवादित परिसंपत्तियों को लेकर दोनों ही राज्यों को बड़ी सफलता मिली है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक चली.

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री प्रदेश के अफसरों के साथ बैठे और सालों से चले आ रहे विवादों का निपटारा किया. फिलहाल उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि दोनों राज्यों के बीच 21 साल पुराने परिसंपत्तियों का विवाद को सुलझा लिया गया है.

लखनऊ अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि यूपी-उत्तराखंड के बीच छोटे भाई जैसा रिश्ता है और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवादों को निपटाने के लिए अपनी सहमति दे दी. सीएम धामीने कहा कि दोनों राज्यों का संयुक्त सर्वे होगा और इसके बाद 1700 घरों सहित यूपी के काम के लिए सभी भूमि यूपी को दी जाएगी. उत्तराखंड के जिन दो बैराजों (वनबासा और किच्छा) की स्थिति खराब है, उनका पुनर्निर्माण यूपी सरकार करेगी. इसके साथ ही यूपी सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को बकाया 205 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी.

सीएम धामी ने कहा कि आवास विकास देनदारियों का भुगतान दोनों राज्यों द्वारा 50-50 प्रतिशत के तहत किया जाएगा. यही नहीं हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल को एक माह के भीतर उत्तराखंड को सौंपा जाएगा और सीएम योगी इस मौके पर वहां रहेंगे. किच्छा बस स्टैंड की जमीन उत्तराखंड को हस्तांतरित करने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड वन विभाग को 90 करोड़ रुपये देगी. वहीं सीएम धामी कहा कि दोनों राज्यों के बीच 21 साल से जितने भी विवाद चल रहे थे आज उनका निपटारा दोनों के बीच हो गया है.

वहीं सीएम धामी के साथ राज्य के आला अफसर भी लखनऊ के दौरे पर हैं. जहां आज सीएम योगी के साथ सीएम धामी के बैठक के बाद दोनों ही राज्यों के अफसरों की बैठक हुई. सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू और सचिव पुनर्गठन रंजीत सिन्हा भी लखनऊ पहुंचे हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...