18.4 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

पीएम मोदी के केदारनाथ धाम के कार्यक्रम के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार के प्रति आस्था जग जाहिर है। ऐसे में एक बार फिर दिवाली के समय पीएम मोदी बाबा केदार नाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

बाबा केदार से लेकर रास्तों तक को सजाया जा रहा है और सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा 5 नवंबर को होना है। इससे पहले बाबा केदार को फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि पीएम मोदी यहीं से कई करोड़ की योजनाओं का भी शुभारम्भ करंगे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम दर्शन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है। मंदिर सौंदर्यीकरण, साज सज्जा, दर्शन ब्यवस्था आदि ब्यवस्थाओं पर कार्य हो रहा है‌। इसी संदर्भ में आयुक्त गढ़वाल एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने जिला प्रशासन एवं देवस्थानम बोर्ड को निर्देशित किया है तथा देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है

केदारनाथ में सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है जिलाधिकारी मनुज गोयल कई दौर की बैठकें कर चुके है।उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को / सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है। बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों हेतु सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री दर्शन को जा रहे है।श्री बदरीनाथ,श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी है। मौसम सामान्य है।केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाप्टर सामान्य रूप से चल रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...