29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

30 अक्तूबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, इस योजना का करेंगे शुभारंभ

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से जुटेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा धर्मपुर विधानसभा में होगी। पहले जनसभा रायपुर विधानसभा में होने की चर्चा थी, लेकिन अब जनसभा बन्नू स्कूल मैदान में होगी।

पार्टी का मानना है कि शाह की सभा से भाजपा के पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। शाह की सभा में जिले की सभी विधानसभा से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...