20.9 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

पुलिस ग्रेड पे मामले में रात 12 बजे DGP पहुँचे धरनास्थल पर, पुलिस परिजनों को ऐसे मनाया

देहरादून: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिजनों का आंदोलन देर रात 12 बजे तक चला. डीजीपी अशोक कुमार व IG इंटेलिजेंस संजय गुंजयाल, एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ख़ुद धरना स्थल पर पहुँचे. यहाँ DGP ने पुलिस कर्मियों के परिजनों से ज्ञापन लेते हुए मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों का धरना समाप्त करवाया.

पुलिस परिवार सरकार से 4600 ग्रेड पे लागू करने की मांग कर रहे हैं. धरने में पुलिस कर्मियों के बच्चे, माता पिता और पत्नियां शामिल थी. धरने पर बैठे परिजनों को आचार संहिता से पहले पुलिस परिवारो की मांगों को पूरा करने का सीएम ने आश्वासन दिया है.
इससे पहले रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली थी. यह रैली गांधी पार्क से निकाली गई थी. इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया था. हाथों में बैनर और तख्ती लेकर लोग इस प्रदर्शन रैली में शामिल हुए.

क्यों नाराज है पुलिसकर्मियों के परिजन

पुलिस महकमे में कांस्टेबल के ग्रेड पे में कटौती के आदेश जारी किए गए थे. पहले 20 साल की संतोषजनक सेवा पर सिपाही को सब इंस्पेक्टर के बराबर 4600 रुपये का ग्रेड पे दिया जाता था. जबकि, 30 साल की सेवा पर यह बढ़ाकर इंस्पेक्टर रैंक के बराबर 4800 रुपये कर दिया जाता है. नए आदेशों के अनुसार सिपाहियों को 20 साल की संतोषजनक सेवा पर सिर्फ 2800 रुपये का ग्रेड पे दिया जाएगा. इसी बात से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों में आक्रोश है. विरोध के चलते धामी सरकार ने मंत्री सुबोध उनियाल की अगुवाई में समिति गठित की थी, मगर कई माह बीतने के बाद भी समय समिति ने कोई निर्णय नहीं लिया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...