नई दिल्ली : भारत और चीन के बीच 26 अक्तूबर से सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू होने वाली हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को साझा की है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद ये सेवाएं पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के कारण भी बहाल नहीं की गई थीं। अब दोनों देशों ने सहमति जताई है कि भारत और चीन के कुछ निर्धारित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं महीने के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से एयरलाइनों के व्यावसायिक फैसले और सभी तकनीकी व संचालन संबंधी मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल की शुरुआत से ही दोनों देशों के नागरिक उड्डयन विभाग तकनीकी स्तर पर इस पर चर्चा कर रहे थे। इसमें सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के साथ-साथ एयर सर्विसेज एग्रीमेंट (हवाई सेवा समझौता) को नए सिरे से तय करने पर भी बात हुई है।
इन चर्चाओं के बाद तय हुआ है कि भारत और चीन के कुछ निश्चित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से चल सकती हैं। यह फ्लाइट संचालन एयरलाइनों के व्यावसायिक फैसले और सभी तकनीकी नियमों के पूरा होने पर निर्भर करेगा। इस फैसले से भारत और चीन के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सामान्यता लौटाने में मदद मिलेगी।
इसी कड़ी में भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 26 अक्तूबर 2025 से कोलकाता और ग्वांगझोउ (चीन) के बीच रोजाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। नियामक अनुमति मिलने पर, इंडिगो दिल्ली और ग्वांगझोउ के बीच भी सीधी उड़ान शुरू करेगी। ये उड़ान एयरबस ए320नियो विमान से संचालित होंगी।
भारत-चीन के बीच 26 अक्तूबर से शुरू होंगी सीधी उड़ान सेवा, पांच साल बाद कम हुई तकरार
Latest Articles
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...
राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...
शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...














