29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा में चला डीजे शैडो और सिएना का जादू

देहरादून, 15 मई। ग्राफिक एरा की रजत जयंती पर आयोजित ग्राफेस्ट-23 की तीसरी शाम दुनिया के मशहूर डीजे सिएना कैथरीन और डीजे शैडो ने युवाओं को खूब नचाया। डीजे की धुनें छात्र-छात्राओं पर किसी जादू की तरह छा गईं। फिर तो ऐसा धमाल मचा कि हजारों छात्र-छात्राएं अपने-अपने बैरीकेट्स में घंटों तक नाचते रहे।
ग्राफेस्ट की तीसरी शाम का आगाज डीजे सिएना कैथरीन ने किया। उनके मंच पर आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूमने लगे। अपनी समिश्रण कुशलता और हिप हॉप स्टाइलिंग के लिए मशहूर के लिए मशहूर डीजे सिएना कैथरीन ने अलग अलग जेनर को मैशअप करके ऐसी धुनें प्रस्तुत की कि नाचते कदम भी लयबद्ध होने का अहसास कराने लगे। सिएना ने हार्ड स्टाइल और डब स्टैप को खासतौर से अपनी प्रस्तुति में शामिल किया। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही रशियन और इंगलिश ट्रैक भी चलाये।
इसके बाद ग्राफिक एरा के विशाल मंच पर आये दुबई के प्रसिद्ध डीजे शैडो। डीजे शैडो ने रीमिक्स गानों- बैंग बैंग, अजनबी, नोबडी स्पीक, मिडनाइट इन ए परफैक्ट वर्ल्ड और जय श्रीराम की धुनों के जरिये युवाओं पर जादू ही चला दिया। उनके रीमिक्स गानों ने युवाओं का जोश और खुशी दोनों ही बढ़ा दी। उनकी धुन- गाने “दिल में अब तो मेरे हर पल तू ही रहे, जाने कैसी कमी, जाने कैसा नशा…” ने छात्र-छात्राओं की घंटों के नाच की थकान का जैसे छूमंतर कर दिया।


डीजे शैडो ने अपने बहुत लोकप्रिय गाने “ जय श्री राम जय श्री राम श्री श्री राम, हर घऱ में अब एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा, मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा, राम नाम का पी के प्याला, राम की धुन पर डोलेगा..” को कुछ ऐसे अंदाज में पेश किया कि हजारों छात्र-छात्राओं की आवाज उनकी आवाज में शामिल हो गई और नाचते कदमों की रफ्तार बढ़ गई।
समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती राखी घनशाला और अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...