देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चैबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियो से सुगम व सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ट्रांजिट कैंप में स्थापित चिकित्सा केंद्र में यात्रियों का स्वास्थ्य जांच के साथ ही आवश्यक मेडिकल सुविधा सुचारू रखी जाए। प्रत्येक हैंगर, टेंट में शुद्ध पेयजल, चाय, भोजन की समुचित व्यवस्था रखें। शौचालयों में नियमित रूप से साफ सफाई रखें। होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा एवं ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के भोजन, पानी, शौचालय सहित ठहरने की उचित प्रबंध हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान एमएनए ऋषिकेश,उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिएमएनए ऋषिकेशकारी डा. एमके शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
डीएम ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















