23.7 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

डीएम ने रायपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी सोनिका ने आज 01 टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र विकासखंड रायपुर के अंतर्गत स्थापित विभिन्न मतदेय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं को बारीकी से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित बीएलओ ,सुपरवाइजर एवं तहसीलदार को मतदान बूथों को सुगम सुव्यवस्थित बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने मतदान स्थल भाग संख्या 63 गुरूनानक अकादमी रायपुर रोड़,  64 गुरूनानक अकादमी रायपुर रोड़ ,तथा 157 राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायपुर, 158 राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायपुर , 159 राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदि मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होने बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबधित अधिकारी को मतदान केंद्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार  समुचित मूलभूत सुविधाध् व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। तथा  मतदान के दौरान मतदाताओं को समुचित सुगम व्यवस्था बनाए रखेंगे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर में पेयजल ,शौचालय कक्ष एवं आवागमन मार्ग का अवलोकन किया। मुख्य गेट के सामने सड़क पर नाली को ठीक करने हेतु अपर तहसीलदार का आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायपुर के निरीक्षण के दौरान शौचालय, पेयजल विद्युत आपूर्ति का अवलोकन करते हुए सुगम व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक निदेशक बी सी नेगी , अपर तहसीलदार सदर विवेक राजौरी, संबंधित बथों के बीएलओ व संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...