29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

कोरोना काल में दवाओं की कालाबजारी पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी |Postmanindia

कोरोना महामारी के बीच जीवन रक्षक दवाइयों और इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रही है. इस शिकायत के मिलने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कालाबाजारी कर रहे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. दो जिसके बाद उप जिलाधिकारी मसूरी और उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे मेडिकल स्टोर की दुकानों पर छापेमारी कर कोविड-19 के उपचार में प्रयुक्त हो रही दवाइयों, रेमडेसिविर, थर्मामीटर, आक्सीमीटर आदि उपकरणों के स्टॉक की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होनें मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी.

तहसील सदर में निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पैक्टर नीरज पंवार, तहसीलदार दयाराम शामिल रहे. इसके अलावा ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही उप जिलाधिकरी डोईवाला द्वारा जौलीग्रान्ट में परिवहन विभाग के साथ एम्बुलेंस के रेट के सम्बन्धी निरीक्षण किया गया. जिलाधिकारी के निर्देशों के अुनपालन में आज एडीएम गिरीश गुणवंत एवं डॉक्टर राजीव दीक्षित द्वारा अरिहंत कोविड हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी तथा मरीजों को आवश्यकतानुसार आक्सीजन की आपूर्ति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए गए की आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जाए. अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑक्सिजन की आपूर्ति हेतु नया संयंत्र भी लगाया जा रहा है तथा 02 टैंक भी उपलब्ध कराए गए हैं. अस्पताल में 51 मरीजों का उपचार किया जा रहा है. अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल ने बताया कि कि अब लगातार चिकित्सालयों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में पूर्व वन प्रमुख को बड़ी जिम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...