27.9 C
Dehradun
Thursday, May 7, 2026


spot_img

मशाल तेजस्विनी के कलक्ट्रेट पहुंचने पर डीएम ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग। 38वें राष्ट्रीय खेलों को सफलतापूर्वक संपादित कराने को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके लिए मशाल ’तेजस्वनी’ पूरे प्रदेश में भ्रमण कर खेल प्रेमियों में उत्साह व उमंग जगा रही है। जनपद में पहुंची मशाल ’तेजस्वनी’ के रुद्रप्रयाग शहर पहुंचने पर आर्मी के अधिकारियों, जवानों, एनसीसी के कैडेट्स एवं खेल प्रेमियों तथा आम जनमानस ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान आर्मी परिसर में पहुंची मशाल ’तेजस्वनी’ का आर्मी जवानों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और मशाल के साथ सेल्फी भी ली। इसके पश्चात मशाल ’तेजस्वनी’ रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में पहुंची, जहां आम जन एवं खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया और सभी ने मशाल के साथ फोटो भी खिंचवाई। मशाल मुख्य बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। जिला कार्यालय में मशाल ’तेजस्वनी’ एवं शुभंकर ’मौली’ के पहुंचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व व सौभाग्य की बात है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों को भव्यता एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो एवं आमजन को सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। मशाल ’तेजस्वनी’ रैली में कर्नल हितेश वशिष्ठ, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक बी.के. यादव, पीयूष शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार सुलोप सिंह, सुरेंद्र कलवासी, कोच आलोक नेगी, ठाकुर सिंह राणा, एनसीसी के छात्र-छात्राएँ, खेल प्रेमी एवं आम जन उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए जारी किए दिशानिर्देश

0
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  नई दिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर श्री प्रधान...

आरबीआई ने जारी किया विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम 2026

0
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 जारी किए हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य अधिकृत व्यक्तियों...

पीएम मोदी और वियतनाम के राष्‍ट्रपति तो लाम के बीच वार्ता, कई समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली: भारत और वियतनाम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ मृदा तत्व, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र लेखापरीक्षा, डिजिटल भुगतान प्रणाली और संस्कृति और पर्यटन...

जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

0
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा...

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई...