27.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली : क्‍वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की और हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की। बैठक समाप्त होने के बाद विदेश मंत्रालय में अपर सचिव के. नागराज नायडू ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति क्‍वाड की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है।

उन्होंने बताया कि चर्चा क्‍वाड सहयोग के चार मुख्य स्तंभों पर केंद्रित रही, जिनमें समुद्री और सीमा-पार सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, सुरक्षा, महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियां, मानवीय सहायता और आपदा राहत शामिल हैं। श्री के. नागराज नायडू ने बताया कि क्‍वाड देशों ने आज हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समुद्री निगरानी के क्षेत्र में समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद-रोधी प्रयास क्‍वाड सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। विदेश मंत्रियों ने सीमा-पार आतंकवाद और आतंकवाद के सभी रूपों तथा अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि जारी संयुक्त बयान में, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...