पौड़ी। शहर में बीते दिनों एक नेपाली मूल के वाहन चालक ने दो युवकों को ट्रक से टक्कर मारकर चोटिल कर दिया था। जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग उठाई थी कि नेपाली मूल के रहने वाले लोग यहां पर गलत तरीके से अपने दस्तावेज बनाकर वाहन चला रहे हैं। जिस पर अंकुश लगना चाहिए। वहीं अब जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पौड़ी जिले के सभी बाहरी और नेपाली लोगों के आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच हेतु टीम का गठन किया गया है।
पौड़ी में एक सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने नेपाली मूल के निवासियों के बन रहे आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर जांच बैठा दी है। इसके लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम का गठन भी किया गया है। दरअसल, 22 नवंबर को पौड़ी के सिरोली क्षेत्र में एक नेपाली ट्रक चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पौड़ी पहुंचकर आरटीओ से मुलाकात की थी और जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत की थी।
ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रक चालक नेपाली मूल का था और इस हादसे के बाद चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने नेपाली मूल के लोगों के आधार कार्ड के जरिए बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस पर सवाल उठाए थे। जिस पर अब जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ। आशीष चौहान ने बताया कि पूर्व में हुई घटना को देखते हुए एडीएम की अध्यक्षा में एक कमेटी बनाकर बाहरी और नेपाली मूल के लोगों के जो दस्तावेज बने हैं, उनकी जांच की जाएगी। यदि दस्तावेज बनाने में गड़बड़ी मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
पौड़ी में नेपाली और बाहरी लोगों के दस्तावेजों की होगी जांच, डीएम ने बनाई कमेटी
Latest Articles
22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...
चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...
अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक...
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210 किमी लंबे, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का...
अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...
















