15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

देहरादून के प्रेमनगर में दोहरा हत्याकांड, महिला और नौकर का घर में मिला शव

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक घर से महिला और एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

धौलास इलाके में महिला और नौकर की हत्या की गई है। दोनों के शव लहुलुहान हालत में घर पर ही मिले हैं। उनकी पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर श्याम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों को भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...