24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के घर ईडी का छापा, दुबई जाने से पहले एयरपोर्ट से उठाया

इंदौर: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा सोमवार को कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री के घर पर की गई छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस कार्रवाई को उज्जैन के सट्टेबाजी कांड से जोड़कर देखा जा रहा है, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा सट्टा मामला माना जा रहा है। गोलू अग्निहोत्री, जो इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं, को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे दुबई से घर लौटे थे। जानकारी के अनुसार, ईडी ने उनके चंदन नगर स्थित घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उसी फ्लाइट में थी जिससे गोलू घर आए थे।
इस कार्रवाई के दौरान उनके घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे, और स्थानीय पुलिस को इस छापेमारी की सूचना नहीं दी गई थी। ईडी की इस कार्रवाई को उज्जैन में मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा से जुड़े सट्टेबाजी मामले की कड़ी में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 14 जून 2024 को उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में भारी मात्रा में नकदी, चांदी, विदेशी मुद्रा और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने 14.58 करोड़ रुपए नकद, 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड जब्त किए थे। मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा के पास से 500 रुपए के नोटों की 3000 गड्डियां, 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा मिली थी। नकदी की गिनती करने के लिए पुलिस को मशीनें लगानी पड़ी थीं, और यह प्रक्रिया पूरी रात चली थी।
विशाल (गोलू) अग्निहोत्री का राजनीतिक कद इंदौर में काफी बड़ा है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीबी माना जाता है और वर्तमान में वे इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। 2013 और 2018 में उन्होंने इंदौर-4 विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने की कोशिश की थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। उनकी छवि पार्टी में एक प्रभावशाली नेता की रही है। ईडी की इस कार्रवाई ने जहां कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर मुश्किल में डाल दिया है, वहीं भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है। ईडी अब जांच के दायरे को और भी बढ़ा सकती है, क्योंकि बरामद दस्तावेज और सबूतों से नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...

0
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...