29.8 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

ईडी का कोर्ट में दावा-जानबूझ कर जेल में मीठा खा रहे हैं अरविंद केजरीवाल, ताकि मिल जाए जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने जवाब दाखिला किया है। ईडी ने दावा किया है कि केजरीवाल जेल जानबूझ कर मीठा खा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका दायर की थी। इस बीच दिल्ली की कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. जिस पर गुरुवार को ईडी ने अपना जवाब कोर्ट में दिया है। ईडी ने दावा किया है कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें जमानत मिल जाए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह दावा सीबीआई और ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष किया, जिन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों को केजरीवाल के आहार चार्ट सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
ईडी के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा, “डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे।” जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है.” ईडी ने अदालत को बताया, “टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल उच्च चीनी सामग्री वाले भोजन खा रहे हैं। वह रोजाना ‘आलू पूरी’, आम, मिठाई खा रहे हैं। यह चिकित्सा जमानत के लिए आधार बनाने के लिए किया जा रहा है।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...