33.9 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

अगले 6 महीने में चलेंगी 8 वंदे भारत स्लीपर, दिसंबर तक 12 ट्रेनें चलाने का लक्ष्य; रेल मंत्री का बड़ा एलान

नई दिल्ली। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी माह गुवाहाटी से कोलकाता के बीच इसका परिचालन शुरू होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन का निरीक्षण किया और इसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में आठ नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जाएगी। वर्ष के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
मंत्री ने कहा कि अगले 15 से 20 दिनों में यह ट्रेन शुरू हो जाएगी। यह दो राज्यों को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी। भारत की रेल यात्रा को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।
16 कोच वाली एसी ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है। 11 कोच थर्ड एसी के, चार सेकंड एसी के और एक फर्स्ट एसी कोच है। थर्ड एसी में 611यात्री, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 यात्री यात्रा कर सकते हैं।
यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच, फायर सेफ्टी सिस्टम और एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं। सेंसर वाले डोर हैं।
सीटें आरामदायक होने के साथ ही सफाई का भी ध्यान रखा गया है। उच्च स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए कीटानुनाशक तकनीक शामिल हैं। यह तकनीक 99.9 प्रतिशत रोगाणुओं को नष्ट कर देती है। इस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया भोजन के साथ 23 सौ रुपये, सेंकड एसी का तीन हजार रुपये और फर्स्ट एसी का 36 सौ रुपये होगा। मंत्री ने कहा कि गुवाहाटी से कोलकाता का हवाई यात्रा का किराया छह हजार से आठ हजार रुपये है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...