16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

एकनाथ शिंद ने साबित किया बहुमत, फडणवीस बोले हां, महाराष्ट्र में ईडी की सरकार है, विपक्ष को समझाया ईडी का मतलब

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा में आज एकनाथ शिंदे नीत भाजपा शिवसेना के बागी गुट की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया। फडणवीस ने विधानसभा में ईडी-ईडी के नारों पर आपत्ति जताते हुए कहा, हां, यह ईडी की सरकार है। ईडी की सरकार का मतलब है एकनाथ देवेंद्र फडणवीस की सरकार।

फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि हां, महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है। ईडी की सरकार का मतलब है एकनाथ देवेंद्र फडणवीस की सरकार। शिवसेना में बगावत व शिंदे सरकार बनने के बाद से महाराष्ट्र में लगातार ईडी-ईडी गूंज सुनाई दे रही थी। आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत के दौरान भी यह नारा गूंजा। शिवसेना के उद्धव गुट के विधायकों ने ये नारे लगाए। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन पर पलटवार किया।

मजाक उड़ाने वालों से बदला नहीं

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने भाषण में कहा, मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।

सच्चा शिवसैनिक सीएम बना

फडणवीस ने कहा श्हमारी सरकार में सत्ता का संघर्ष नहीं होगा। शिवसेना के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश मिला था, लेकिन हमें जानबूझकर बहुमत से वंचित किया गया। अब एकनाथ शिंदे व हमने फिर शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। एक सच्चा शिवसैनिक सीएम बना है। मेरी पार्टी के निर्देश पर मैं डिप्टी सीएम बना हूं। शिंदे सरकार ने रविवार को स्पीकर के चुनाव में भी जीत हासिल की थी और आज विश्वास मत भी जीत लिया। शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े। जबकि विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 99 वोट पड़े।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...