22.1 C
Dehradun
Wednesday, November 12, 2025

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG ) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शनिवार सुबह जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हुई है। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान बम धमाके की आवाज भी सुनी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। तभी कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img

Latest Articles

दिल्ली की हवा ‘गंभीर’: इस सीजन में पहली बार इस हद तक दूषित हुई...

0
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस साल पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार,...

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अब तक छह माओवादियों के शव मिले, ऑटोमैटिक...

0
बीजापुर: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार...

मृतकों के परिवारों को दिल्ली सरकार देगी 10 लाख रुपये; कल भी लाल किला...

0
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस...

जनपद चमोली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, आर्मी और जनपद पुलिस के जबर्दस्त तालमेल...

0
चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

0
देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के...