श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार चौथे दिन मुठभेड़ जारी रही। दहशतगर्दों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। सोमवार को दिन भर अखल के जंगल में भीषण फायरिंग और गोले दागने की आवाजें गूंजती रहीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में थोड़ा और समय लग सकता है, क्योंकि इलाका घने जंगल वाला है। आतंकियों के ऊंचाई पर होने के कारण सुरक्षाबलों को टारगेट तय करना चुनाैती बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा घेरे में फंसे आतंकी पाकिस्तानी हो सकते हैं, जो अति प्रशिक्षित हैं। इनकी तलाश में सेना ड्रोन, हेलीकॉप्टर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है। घने जंगल में छिपे आतंकवादियों को ढेर करने के लिए रॉकेट लांचर भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सेना की स्पेशल पैरा फोर्स भी इस ऑपरेशन में शामिल है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे जिले के देवसर में अखल के जंगल में चार-पांच आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की नाै राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों तरफ से फायरिंग हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। चार जवान घायल हुए हैं। यह अभियान दुर्गम जंगली इलाके में चलाया जा रहा है। इसमें रुद्र हेलीकॉप्टर, ड्रोन और विशिष्ट अर्धसैनिक बल सक्रिय रूप से शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। मारे गए आतंकियों में से एक की शिनाख्त कच्चीपोरा पुलवामा के हारिस नजीर के तौर पर हुई है। मारे गए आतंकवादी से एके47 राइफल, दो मैगजीन, हथगोले और अन्य हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।
आतंकियों के खिलाफ बीते एक साल में सबसे लंबा चलने वाला ऑपरेशन
बता दें कि यह घाटी में पिछले कुछ दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनसे एक एम4 कारबाइन असाल्ट राइफल सहित दो एके47 राइफल और अन्य हथियार व गोला बारूद किया गया। कुलगाम में दहशतगर्दों के खिलाफ जारी ऑपरेशन बीते एक साल के ऑपरेशनों में सबसे लंबा चला है।
कुलगाम में मुठभेड़ जारी, आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा; अब तक दो दहशतगर्द ढेर
Latest Articles
लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और जलंधर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जलंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का...
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश—आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा...

















