देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ के साथ संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लिया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित है। निकट भवष्यि में आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में भी एसआईआर अभियान चलाया जा सकता है।
ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशन में अभी से चरणबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। मतदाताओं की मैपिंग के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे संपर्क एवं अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा अनिवार्य है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ, एईआरओ एवं ईआरओ के बीच बेहतर समन्वय से ही मैपिंग का कार्य आसानी से पूरा हो सकेगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने संवाद के दौरान विभिन्न विधासभाओं से पहुंचे बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ को मैपिंग के दौरान आ रही समस्याएं सुनते हुए ईआरओ को उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को दी जाने वाली ट्रेनिंग मैटीरियल को और आसान बनाने एवं वीडियो फार्मेट में बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ को सोशल मीडिया एवं वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने संबंधित जानकारी मतदाताओं से साझा करने की अपील की।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, ईआरओ गौरव चटवाल, स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, एईआरओ देहरादून सुरेद्र सिंह, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ शामिल थे।
मतदाता मैपिंग आसान बनाने के लिए आपसी समन्वय करें स्थापित: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Latest Articles
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...
सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर...
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के...
खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

















