17.6 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

धराली में लापता लोगों की खोज में हर तकनीक का इस्तेमाल, अब तक 729 को किया जा चुका रेस्क्यू

देहरादून/उत्तरकाशी: धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खोजबीन के लिए हर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की ओर से थर्मल इमेजिंग, विक्टिम लोकेटिंग कैमरे और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे व भारी भरकम पत्थरों के नीचे तलाश की जा रही है। शुक्रवार को शाम तक 257 फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। जबकि अब तक (चार दिन) 729 से अधिक फंसे लोगों को हर्षिल, गंगोत्री, मातली से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर हैं। प्रभावितों से मिलने के साथ ही बचाव व राहत कार्यों की पल-पल की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मातली हेलिपैड पहुंचकर हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना की। चिनूक व एमआई-17 हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्य के लिए मशीनरी पहुंचाने के साथ ही फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। सेना व यूकाडा के हेलिकॉप्टर से शाम तक हर्षिल, झाला, गंगोत्री से 257 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर मातली पहुंचाया जा चुका था।
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार तेजी से आपदा ग्रस्त क्षेत्र में बिजली, पानी, संचार के साथ सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने का प्रयास कर रही है। साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास के भी प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों व फसलों के नुकसान के आकलन के लिए डीएम उत्तरकाशी को निर्देश दे दिए हैं।
चौथे दिन धराली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इसके साथ ही संचार नेटवर्क बहाल होने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों का राहत मिली है। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। भटवाड़ी से आगे लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने का सेना, बीआरओ ने काम शुरू कर दिया है।
धराली में दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों ने राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली हुई है। प्रभावित परिवारों को धराली व हर्षिल में सामुदायिक रसोई में भोजन की व्यवस्था की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...