23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में EXIT POLL पर सात मार्च तक लगी रोक

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जितनी मेहनत मशक्कत पार्टियों व नेताओं को करनी पड़ती है, उतनी ही मेहनत निर्वाचन आयोग के जिम्मे भी आती है। निर्वाचन आयोग की ही जिम्मेदारी से चुनावों को निष्पक्ष आयोजित कराया जाता है। वोटिंग की व्यवस्था से लेकर हर छोटी बड़ी चीज को आयोग को ही संभालना होता है। इसी कड़ी में आयोग को फैसले भी लगातार लेने पड़ते है। उत्तराखंड में भी निर्वाचन आयोग ने फैसला लिया है।

दरअसल उत्तराखंड में भी एक्ज़िट पोल पर रोक लगा दी गई है। ये रोक दस फरवरी से सात मार्च के बीच लगी रहेगी। उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के हवाले से ये रोक लगाई है।

जानकारी के मुताबिक10 फरवरी को सुबह सात बजे से सात मार्च की शाम साढ़े छह बजे तक एक्ज़िट पोल के प्रकाशन पर रोक लगाई है। बता दें कि इस अवधि में प्रिंट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया में किसी भी तरह से चुनावी नतीजों का प्रकाशन नहीं किया जा सकता। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...