24.7 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड: विधायक की पोस्ट से बढ़ी हलचल…कांग्रेस की सरकार बनी तो…!

जागेश्वर: चुनावों से पहले तरह-तरह के वादे भी जनता से किए जाते हैं। साफ सी बात है अगर वादे नहीं होंगे तो जनता से वोट की अपील कैसे होगी। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक विधायक ने बहुत बड़ा वादा किया है। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकारी कर्मियों व अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चुनावी रण में वादे एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व खासकर शिक्षकों को घेरने के लिए पूर्व स्पीकर और जागेश्वर से कांग्रेस के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लोगों से बड़ा वादा किया है। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली का ऐलान किया है। इसे एक बड़ा राजनीतिक दांव भी कहा जा रहा है। बता दें कि गोविंद सिंह कुंजवाल इस बार भी जागेश्वर से प्रत्याशी हैं।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को दोबारा बहाल किया जाएगा। वह खुद इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे। कुंजवाल ने बताया अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के दौरान पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था। बाद में इसको ही उत्तराखंड में लागू कर दिया गया। लेकिन अब कई राज्यों में इस पर छूट दी गई है।

गोविंद कुंजवाल ने कहा कि ऐसे में अगर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पुरानी से पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही बहाल किया जाएगा। गौरतलब है कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों की मानें तो जो पुरानी पेंशन को बहाल करेगा, उनका वोट उसी को जाएगा। कांग्रेस की तरफ से यह बड़ा वादा किया गया है देखना होगा कि जनता इस वादे को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी होती है या नहीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...

0
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्‍त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

0
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस...

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...