23.3 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

रेंज ऑफिस से वायरल हुआ फर्ज़ी आदेश, DIG ने बिठाई मामले में जाँच |Postmanindia

उत्तराखंड पुलिस में डीआईजी गढ़वाल के पौड़ी स्थित आवास को लेकर एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसको लेकर डीआइजी गढ़वाल ने जाँच के आदेश दे दिए हैं. इस पत्र में पुलिस उपाधीक्षक निमित्त पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के हवाले से प्रतिसार निरीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल को आदेश दिए गए थे कि डीआईजी के आवास में जो सुरक्षा गारद तैनात रहती है, वह आवास में लगे सेब के पेड़ को भी बंदरों से बचाने की सुरक्षा की जिम्मेदारी देखेंगे. यदि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो पुलिस गारद के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इस कथित आदेश के वायरल होने से पुलिस महकमें की जमकर किरकिरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर इस मामले में नया मोड़ आ गया है. डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार इस तरह के कोई आदेश  डीआईजी गढ़वाल रेंज ऑफिस से न लिखित ना ही मौखिक रूप से दिए गए थे. डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने एसएसपी पौड़ी को जांच के आदेश दिए है. डीआईजी ने एसएसपी से इस कथित पत्र को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है. मामले में रिपोर्ट के आधार पर कारवाई होना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: प्रदेश को 5 ऑक्सीजन प्लांट की सौग़ात, सीएम तीरथ ने किया लोकार्पण

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...