14.1 C
Dehradun
Wednesday, April 8, 2026


spot_img

देहरादून में गिरफ्तार हुआ अवैध वसूली करने वाला फर्जी पुलिसकर्मी

देहरादून : देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत एक फर्जी कांस्टेबल को वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड़ वालो और वाहन चालकों से पैसे वसूल रहा है। वो व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पंवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी से आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोक कर पूछताछ की गई तो उसने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया।

वहीं पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति ने उसकी पोस्टिंग इत्यादि के बारे पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो युवक ने माफी मांगते हुए बताया गया कि साहब मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं। यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है यह फर्जी है। मैं एक गरीब व्यक्ति हूं और उसके पास घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है। इसलिए वो पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रौब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं।

उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती (34) पुत्र विशाल मणि कुकरेती, निवासी-194 शास्त्री नगर सीमाद्वार, वसंत विहार, देहरादून…और मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर, देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए और उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट, पैंट, बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। वसंत विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 अधिसूचित किए

0
नई दिल्ली। खनन मंत्रालय ने खानों के संचालन में तेजी लाने और खनन क्षेत्र में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026...

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली...

0
नई दिल्ली।  बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम शुरू किया

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने  नई दिल्ली में आगामी असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-आईईवीपी-2026 का शुभारंभ किया।...

इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख से अधिक उपाधिधारकों को प्रदान की...

0
देहरादून। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यालय सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर अपना 39वां दीक्षांत समारोह मनाया। दीक्षांत समारोह में मुख्य...

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे)...