20.2 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

पिता ने करवाई 14 साल के बच्ची की शादी, जागरूक शिक्षक ने खोली पोल, दर्ज हुआ मुक़दमा ।Postmanindia

चमोली जिले की पोखरी तहसील की ग्राम सभा खन्नी के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बेचने और उसके साथ दुर्व्यवहार का एक गम्भीर मामला प्रकाश में आया है. ग्राम सभा की अनुसूचित जाति बस्ती बनखुरी की 14 वर्षीय नाबालिग राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर में कक्षा 8 की छात्रा है. कोरोना की बंदी के बाद जब स्कूल खुला और छात्रा स्कूल नहीं आई तो शिक्षक उपेंद्र सती ने उसकी ढूँढ खोज की. पता चला कि उसकी शादी पिता ने कुछ रुपयों के लालच में एक 25 वर्षीय युवक से कर दी है. कुछ दिन मौज-मस्ती के बाद तथाकथित पति ने बालिका की पिटाई शुरू कर दी. शिक्षक ने पता किया तो वह अपने मायके में मिली. सती ने उसे स्कूल आने और उसकी पढ़ाई आगे जारी रखने का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली तो डरी-सहमी बालिका बड़ी मुश्किल से तैयार हुई.

शिक्षक ने आशंका व्यक्त की है कि इस प्रकार अबोध बच्चियों को बेचने, दुराचार के मामले बड़ी संख्या में बेरोटोक चल रहे हैं और समाज के कुछ दुश्मनों ने इसे व्यवसाय बना लिया है. यह अत्यंत गम्भीर मामला है और इसकी तुरन्त रिपोर्ट दर्ज कर बाल शोषण व महिला उत्पीड़न कानूनों के अंतर्गत कार्यवाही होनी चाहिए. इतना ही नहीं उस युवक, लड़की के पिता, बिचौलियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में कठोर कार्यवाही हो सकती है जिसके बाद शिक्षक ने यह मामला प्रशासन तक पहुँचाया. उधर एसडीएम पोखरी  बैभव गुप्ता ने मामले का संज्ञान लेते हुए  राजस्व टीम  पुलिस प्रसासन  को मौके पर भेज दिया है और कहा कि मामले में सभी के बयान लिए जा रहे है  और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, आज 791 नए मामले, आज हुई 7 की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...