मुंबई: अंबानी परिवार के घर छोटू बहू आ गईं हैं। अनंत-अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। सात फेरों से पहले मुकेश अंबानी ने विवाह समारोह में आए सभी मेहमानों का स्वागत किया और सभी को संबोधित किया। मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं हमारे परिवार, मित्रों और मेहमानों का स्वागत करता हूं। खास तौर पर पूरे विश्व से यहां आए हुए मेहमानों का स्वागत है, जो बहुत दूर से यहां आए हैं। यहां आए हुए धार्मिक लोगों का भी मैं तहेदिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूं, जो अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने आए हैं। आप सभी को मेरा सादर प्रणाम और बहुत-बहुत स्वागत।’
इसके बाद मुकेश अंबानी ने कहा, ‘नीता और मेरी तरफ से यहां आए हुए सभी मेहमानों से मैं कहना चाहता हूं कि शादी की व्यस्तताओं की वजह से हम आप सभी का सही ढंग से स्वागत नहीं कर पाए। इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मैं और नीता आज आप सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। भारतीय संस्कृति में विवाह समारोह सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों, उनके दोस्तों और उनके करीबियों का समारोह माना जाता है। इसलिए हम इस बात पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आप सभी ने अनंत और राधिका के शुभ विवाह संस्कार के दौरान हमारी खुशियों और हमारे उत्साह को साझा किया। दोनों को एक रिश्ते में जोड़ने के लिए यह संस्कार एक अंतिम चरण है।’मुकेश अंबानी ने इस दौरान अपनी पत्नी नीता अंबानी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी नीता ने इस समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति की उत्कृष्ट झलक दिखाने के लिए काफी मेहनत की। नीता लगातार दो दिन तक समारोह के हर आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत करतीं रहीं। मुझे उम्मीद है कि हम सभी मिलकर इन यादों को हमेशा-हमेशा के लिए दिल में बसाए रखेंगे।’
अतिथियों के सम्मान में मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि समारोह शुरूआत से ही शानदार रहा। बारात समारोह के दौरान दूल्हे की बारात यात्रा में आप सभी के नृत्य को देखकर मैं बहुत खुश हुआ। लंबे समय से इस उत्सव का इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान मैंने अपने कुल देवता, ग्राम देवता और इष्ट देवता का आह्वान किया। इसके अलावा अंबानी और मर्चेंट परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लिया। अनंत और राधिका ने दोनों परिवारों के उन सदस्यों से भी आशीर्वाद लिया, जो आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अनंत और राधिका का जीवन सुख, स्वस्थ, समृद्धि और सफलता के साथ बीते। मैं दोनों के अच्छे स्वास्थ्य और अनंत खुशियों और बाधाविहीन सफलता की भी प्रार्थना करता हूं।’
मुकेश अंबानी ने इस दौरान भारतीय संस्कृति और वैवाहिक परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी की मौजूदगी में मैं पंच तत्वों का भी आह्वान करता हूं। सनातन धर्म में विवाह को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। अनंतकाल से विवाह व्यक्ति को समाज से, धर्म से और आध्यात्म जोड़ता रहा है। जिस तरह मां लक्ष्मी का स्थान भगवान विष्णु के हृदय में है, उसी तरह अनंत भी राधिका को अपने दिल में बसाए रखेंगे। इस तरह से उनका वैवाहिक जीवन खूबसूरत, सांस्कृतिक और आनंददायक बना रहेगा। हमारे वेदों में विवाह को मानवता के प्रति कर्तव्य निभाने की परंपरा माना गया है। विवाह एक परिवार का आधार है, एक परिवार एक समुदाय का आधार है और समुदाय हमारे समाज का आधार है। विवाह, मानव जाति की गतिशीलता, मिलन, प्रगति का आवश्यक आधार है। इसलिए विवाह के बाद अनंत और राधिका भी समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इष्ट देवता का आह्वान, भारतीयता की झलक; मुकेश अंबानी की ये बातें सुन भावुक हुए मेहमान
Latest Articles
सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय:...
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों...
रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...
आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...
सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...
एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...

















