17.9 C
Dehradun
Tuesday, October 7, 2025


spot_img

थाइलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई जारी, 33 की मौत, करीब 2 लाख लोग हुए विस्थापित

बैंकाक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शिव मंदिर को लेकर तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और लगभग 170000 विस्थापित हो गए। दोनों देशों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। कंबोडिया ने 12 लोगों के मरने की सूचना दी जिससे मरने वालों की संख्या 13 हो गई जबकि थाईलैंड में 20 लोग मारे गए।
शिव मंदिर को लेकर थाइलैंड और कंबोडिया का संघर्ष शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों ओर से हो रही फायरिंग और गोलाबारी में अभी तक 33 लोग मारे गए हैं और करीब 1,70,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
संघर्ष रोकने के लिए दोनों पक्षों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रसात ता मोआन थोम मंदिर के नजदीक लैंडमाइन विस्फोट से थाइलैंड के पांच सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एकाएक बढ़ गया था और उसकी परिणति गुरुवार सुबह लड़ाई छिड़ने से हुई।दोनों देशों की 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर दर्जन भर जगह लड़ाई छिड़ी हुई है। कंबोडिया ने शनिवार की लड़ाई में अपने 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इन्हें मिलाकर तीन दिनों की लड़ाई में वहां मरे लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है। जबकि थाइलैंड में 20 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं।
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका और चीन ने संघर्षविराम के लिए दोनों देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा है कि लड़ाई के बीच कंबोडिया के कोह कोंग प्रांत के नजदीक समुद्र में थाई नौसेना के चार युद्धपोत लंगर डाले हुए हैं और चार अन्य वहां आ रहे हैं।
ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। नौसेना की यह तैनाती कंबोडिया पर थाइलैंड का आक्रमण है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक की लड़ाई में कंबोडिया के पांच सैनिक और आठ नागरिक मारे गए हैं।
कंबोडिया में करीब 38 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जबकि थाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के आरोपों को गलत बताते हुए प्रतिद्वंद्वी देश पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। थाइलैंड के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कंबोडिया के हमलों से पड़ोसी देश लाओस को भी नुकसान हुआ है। वहां के कई घरों और संपत्तियों को कंबोडियाई गोलाबारी से नुकसान हुआ है, हजारों लोगों को ठिकाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अशांत दुनिया में भारत का उदय एक असाधारण यात्रा’, जेएनयू में अरावली समिट के...

0
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘अरावली समिट’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। यह सम्मेलन...

कोयला खदान में विस्फोट, 10 लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर; बारूद भरते...

0
सरगुजा: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से 10 लोग मलबे में दब गए। जो लोग दबे...

‘मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले से हर भारतीय नाराज’, पीएम मोदी ने सीजेआई गवई...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर सोमवार को हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। पीएम...

बीसीआई ने वकील राकेश किशोर को किया निलंबित, सीजेआई पर जूता उछालने की कोशिश...

0
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने वकील राकेश किशोर के अदालतों में प्रैक्टिस करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।...

आईसीएफआरई की तकनीकों तथा शोध निष्कर्षों को अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुंचाएंः भूपेंद्र यादव

0
देहरादून: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की 31वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार  को आई.सी.एफ.आर.ई दृ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित की...