देहरादून। शासन ने पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी एसपी का भी तबादला किया गया है। सरिता डोबाल को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी के एसपी देहात लोकजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी एएसपी जया बलूनी को दी गई है। हाल ही में विजिलेंस से ट्रांसफर कर बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए एसएसपी धीरेंद्र गुंज्याल को अब एआईजी जेल बनाया गया है।
एसपी यशवंत सिंह से एआईजी जेल की जिम्मेदारी हटाकर उनके पास अब केवल एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी रहेगी। एसपी उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। अब तक एसपी अभिसूचना की संभाल रही एसपी ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। सरिता डोबाल से एसपी रेलवे हटाकर फिलहाल किसी को यह चार्ज नहीं दिया गया है। इधर, पीपीएस अधिकारियों में एएसपी हरबंस सिंह को नैनीताल से ट्रांसफर कर अल्मोड़ा एएसपी बनाया गया है। जया बलोनी को एसपी कोटद्वार से एसपी देहात देहरादून, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल को पीटीसी से हटाकर एसपी देहात हरिद्वार, एएसपी पंकज गैरोला को एसपी यातायात हरिद्वार से एसपी सिटी हरिद्वार, स्वतंत्र कुमार को एसपी सिटी हरिद्वार से 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का चार्ज दिया गया है। इसी क्रम एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह एसडीआरएफ, मिथिलेश कुमार सिंह एसडीआरएफ से ट्रांसफर कर एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर, चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ से एसपी कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पीटीसी नरेंद्र नगर, उत्तम सिंह नेगी को पीएसी रुद्रपुर से एएसपी ऊधमसिंहनगर, एसपी देहात देहरादून लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम व यातायात हरिद्वार, राजन सिंह को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय और चंद्रशेखर अंथवाल को एएसपी मुख्यालय से उपसेनानायक आईआरबी द्वितीय ट्रांसफर किया गया है।
पुलिस विभाग में पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
Latest Articles
संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...
नई दिल्ली। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...
कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्यम...
शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...
अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...

















