अयोध्या: तेज धमाके के साथ वृहस्पतिवार रात 7.30 बजे मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। पटाखा और रसोई गैस सिलिंडर से धमाके की आशंका जताते हुए पुलिस जांच में जुटी है। नगर पंचायत भदरसा-भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे के करीब धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनके मकान में चक्की का भी संचालन होता था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए मलबे में दबे पांच लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें गृह स्वामी रामकुमार, उनकी बेटी ईशा व पुत्र यश के साथ दो अन्य शामिल है। जिला अस्पताल लाए गए लोगों में से चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की है। सभी मृतकों को शवगृह में रखवा दिया गया है।
मृतकों में राम कुमार गुप्त पुत्र गुरु प्रसाद, ईशा पुत्री राम कुमार गुप्त (10), लव पुत्र राम कुमार गुप्त (7), यश पुत्र रामकुमार गुप्त (5) और राम सजीवन निवासी जीवपुर शामिल हैं। अयोध्या में गुरुवार शाम हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। शासन के अनुसार अभी तक जो जानकारी आई है उससे यह लग रहा है कि यह सिलेंडर फटने की घटना है। इस घटना के बाद प्रदेश में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। सीएम योगी ने सतत निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद अयोध्या के जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे या सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा होने की आशंका है। घटनास्थल पर ईंधन गैस की बदबू भी आ रही है। मौके से फटा हुआ कुकर और सिलिंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते डॉग और बम स्क्वाॅयड के साथ देर रात तक जेसीबी की मदद से रेस्क्यू का काम जारी है।
अयोध्या में घर में हुए विस्फोट से गिरा मकान, पांच लोगों की मौत, कई बच्चे घायल, पुलिस बल मौजूद
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















