27.2 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

राजस्थान में पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने बरामद किए मोबाइल और आतंकी साहित्य

जयपुर : राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक संगठित अभियान के तहत पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न जिलों में तड़के की गई छापामारी के दौरान हुई। एटीएस ने मौके से मोबाइल फोन, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हाल में मिली खुफिया सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई। एटीएस टीम ने बीते कुछ दिनों से कई व्यक्तियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।
आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाड़मेर निवासी उस्मा उमर (25), जोधपुर निवासी मसूद, मोहम्मद अयूब, करौली निवासी मोहम्मद जुनैद और बाड़मेर निवासी बसीर शामिल हैं। इन सभी को आगे की पूछताछ के लिए जयपुर स्थित एटीएस मुख्यालय ले जाया गया है, जहां इनके संपर्क नेटवर्क, गतिविधियों और संभावित आतंकी कनेक्शनों की जांच की जा रही है।
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संभावित सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इन संदिग्धों के संपर्क सूत्रों, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...