27.6 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड में हर विधानसभा के पाँच VVPAT के पर्चियों की भी होगी गिनती, पढ़े पूरी खबर

देहरादून: विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए 7 दिन ही शेष बचे हैं 10 मार्च को होने वाली मतगणना में अंतिम राउंड के बाद प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच बूथ से भी वीवीपीएट पर्चियां के रेंडम जांच की जाएगी। प्रत्याशी भी किसी बूथ से वीवीपीएट पर्चियां की जांच की मांग कर सकते हैं।

ईवीएम को लेकर बीते कुछ चुनावो में विवाद देखने को मिले हैं, इस कारण अब आयोग सभी ईवीएम के साथ वीवीपीएट जोड़ चुका है। जिसमें प्रत्येक मत की पर्चियां जमा होती हैं।पिछले लोकसभा चुनाव के समय कुछ दलों ने ईवीएम के साथ वीवीपीएट में दर्ज सभी मत गिने जाने की मांग उठाई थी, लेकिन आयोग ने इस प्रक्रिया में अनावश्यक समय लगने का तर्क देते हुए प्रत्येक सीट पर किन्ही पांच बूथ की पर्चियां की गिनने की व्यवस्था लागू की गई थी।

यही नियम मौजूदा विधानसभा चुनाव में भी लागू होंगे। इसके तहत मतगणना के दौरान ईवीएम और वीवीपीएट में दर्ज मतों की संख्या का ही मिलना मिलान किया जाएगा। अंतिम राउंड समाप्त होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी किन्ही पांच बूथों की वीवीपीएट पर्चियो की रैंडम जांच करवाएंगे। इसमें सभी पांच वीवीपीएट में कुल दर्ज मतों के साथ ही प्रत्याशी वार मिले मतों का मिलान संबंधित ईवीएम से किया जाएगा।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के मुताबिक पूरी मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में संपन्न होगी। इस बार मॉक पोल का समाधान यदि किसी बूथ पर वीवीपीएट और ईवीएम में मॉक पोल मत भूलवश दर्ज रह जाते हैं तो इस बार उन मतों को कुल मतों को हटा दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...